नीमच

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर* *आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला कर मनाया विजय उत्सव*

*दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की ल

 

*सिंगोली/(रिपोर्ट प्रदीप जैन) देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 27 वर्ष बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हुई है। दिल्ली में भाजपा की जीत पर सिंगोली भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर देखी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर जश्न मनाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष व्याप्त था। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से आकाश गुंजायमान किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन निर्मल जैन फुल कुमार मलिक प्रेम चंद जैन दिनेश जोशी राजकुमार मेहता कोशल व्यास पार्षद जीवन बलाई बबलू गूर्जर बाबुलाल धाकड़ प्रशांत पालीवाल विशाल जैन हीरा सुतार राजेन्द्र जोशी महावीर मोटानाक संजय सुतार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button