Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्ड

Posted on August 28, 2026

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद साहिल (25) और उसकी पत्नी समीरा (21) साल 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में थे. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क पुलिस के मुताबिक, साहिल अपनी दोस्त समीरा के जरिए इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था.

इसके बाद दोनों की पहचान एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी से कराई गई. पुलिस का कहना है कि पैसे का लालच देकर दोनों को इस काम के लिए तैयार किया गया. ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीमा से 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, खुफिया दस्तावेज और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे 8 सिम कार्ड पुलिस के अनुसार, दोनों ने 2024 और 2025 के बीच दुबई के रास्ते पाकिस्तान में 8 भारतीय सिम कार्ड भेजे थे.

इन सिम कार्ड से पाकिस्तान में व्हाट्सऐप चलाया गया और भारतीय व्हाट्सऐप ग्रुप्स में शामिल होकर जरूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई. दूसरे लोगों को भी काम में जोड़ने की थी जिम्मेदारी पुलिस के अनुसार, 8 सिम कार्ड पाकिस्तान भेजने के लिए दोनों को करीब 30 हजार रुपये मिले थे.

दोनों को सेना की छावनियों की जानकारी जुटाने और सेना के ऐसे जवानों के बारे में पता लगाने के लिए भी कहा गया था, जिनके खिलाफ सेना में कार्रवाई चल रही थी. इसके लिए उन्हें दूसरे लोगों को भी इस काम में जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी. ये भी पढ़ें: जमुई में बालूघाट पर अचानक पहुंचे एसपी, मची भगदड़; दो गिरफ्तार, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त मोबाइल में मिली है बातचीत का रिकॉर्ड पुलिस ने साहिल को दक्षिण दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया.

उसके मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी एजेंटों के साथ हुई बातचीत मिली है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस गिरोह के काम करने के तरीके और उसके दूसरे सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है. पुलिस के मुताबिक, साहिल ने IGNOU से पढ़ाई की है और पहले एक वकील के साथ काम करता था.

वहीं, समीरा कॉल सेंटर में काम करती थी. मामले की जांच अभी जारी है..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme