Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पहाड़ों में फिर लौटी सर्दी, बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Posted on April 8, 2026

Rain And Snowfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के पहाड़ी राज्यों में अगले तीन चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से लेकर 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. आईएमडी के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राज्य के कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिमपात दर्ज किया गया. जबकि मध्य और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई.

अप्रैल महीने में लौटी सर्दी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी ने पूरे पूरे इलाके को सर्द कर दिया. तापमान में गिरावट आयी है. रोहतांग दर्रा, लाहौल-स्पीति और शिमला के कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई. मंडी जिले में लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर में भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही.

अप्रैल के महीने में इस तरह की बर्फबारी देख सैलानियों काफी संख्या में आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गोंडला में 4 सेंटीमीटर और कुफरी में 1.4 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. कई इलाकों में दर्ज की गई बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई.

कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिली. संगराह में 65 मिमी, राजगढ़ में 60 मिमी और चौरी में 52.6 मिमी बारिश हुई. लगातार बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में भी कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ताबो में सबसे कम 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री और कल्पा में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में छिटपुट बारिश, बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी हवा.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme