Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पत्रकारिता के सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, कुकड़ेश्वर में होगा पत्रकार महा समागम

Posted on August 7, 2026

कुकड़ेश्वर। भारतीय पत्रकार संघ (ए.आई.जे.) युवा विंग के तत्वावधान में 9 अगस्त 2026, रविवार को कुकड़ेश्वर में “विराट पत्रकार महा समागम” एवं भव्य पत्रकार सम्मान एवं प्रतिभा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस एकदिवसीय आयोजन में नीमच, मंदसौर सहित जिलेभर के पत्रकार एक मंच पर एकत्रित होकर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारिता की चुनौतियों, बदलते मीडिया परिदृश्य, डिजिटल मीडिया, नैतिक मूल्यों तथा समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही पत्रकारों के अनुभव साझा किए जाएंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों के अनुसार यह महा समागम पत्रकारों के बीच संवाद, सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
कार्यक्रम तंबोली समाज धर्मशाला, कुकड़ेश्वर में आयोजित होगा। पंजीयन से लेकर कार्यशाला, सम्मान समारोह एवं स्नेहभोज तक का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने जिलेभर के पत्रकार साथियों से समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme