Ad Ad
Ad Ad

नीमच में बारिश के पानी से शहर के कई इलाके हुए जलमग्न, घरों और दुकानों में घुसा पानी, Bad Experience

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 26 Jun 2025, 09:27 AM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच में बारिश के पानी से शहर के कई इलाके हुए जलमग्न, घरों और दुकानों में घुसा पानी, Bad Experience

नीमच में बारिश के पानी से शहर के कई इलाके हुए जलमग्न, घरों और दुकानों में घुसा पानी

नीमच। नीमच में बारिश के पानी से शहर के कई इलाके हुए जलमग्न, घरों और दुकानों में घुसा पानी, कल रात हुई इस सीजन की पहली ही मूसलाधार बारिश में फव्वारा चौक, बारादरी, नयाबाजार, नीमच सिटी पिपली चौक, पुरानी नगरपालिका की निचली बस्ती, कीर्ति नगर सहित कई जगह पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। यहां सड़कों पर करीब तीन-तीन फीट पानी था। टू व्हीलर वाहन चालकों के साथ फोर व्हीलर वाहन चालक भी काफी परेशान हुए। पानी के भराव के कारण रोड पर जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो गई। शहर के मुख्य बाजार में लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं बारादरी चौराहे स्थित बड़े बालाजी मंदिर में भी 1 फ़ीट तक पानी घुस गया था।

पहली मूसलाधार बारिश के पानी ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। लोगों में नगरपालिका के प्रति भारी आक्रोश देखा गया है। लोग सुबह तक अपनी दुकानों से पानी और गंदगी निकालते दिखे।

Rajendra Saini Shop Owner

नीमच के बारादरी के पास नमकीन की दुकान संचालित करने वाले राजेन्द्र सैनी ने बताया कि रात में हुई बारिश का दुकान में पानी घुस गया था। घुटनों घुटनों तक पानी था। बहुत नुकसान हो गया है। 15 साल हो गए 15 साल से यही परेशानी है। नगरपालिका वाले आते है नाला थोड़ा सा साफ कर जाते है। नाला छोटा है नाले से पानी जाता नही है। इससे पानी दुकानों और घरों में घुस जाता है।

Kirti Patel, Shop Owner

किराना दुकान संचालक कीर्ति पटेल ने बताया कि 15 साल हो गए है नगरपालिका वाले आते है आश्वासन देते है नाला चौड़ा करेंगे और चले जाते है, 5 दिन पहले अधिकारी आ कर गए कोई सुनवाई नही है। पानी अंदर घुस गया है 2 कमरे डूब गए थे माल का नुकसान हुआ है। नीमच में बारिश हर साल दिक्कत आती है। अंदर सब गिला हो गया है।

#नीमच में बारिश https://malwafirst.in/

#नीमच में बारिश

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X