Ad Ad
Ad Ad

नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने पदभार संभाला

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Feb 2025, 08:00 AM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने पदभार संभाला

नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने पदभार संभाला

जि.पं. अधिकारी-कर्मचारियों की परिचायत्‍मक बैठक ली

नीमच। 1 फरवरी 2025, नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने पदभार संभाला। जिला पंचायत नीमच के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैंच के अधिकारी अमन वैष्‍णव ने शनिवार को पद भार ग्रहण कर  लिया है। श्री अमन वैष्‍णव आयुक्‍त नगर पालिका निगम, ग्वालियरके पद से स्‍थानांतरित  होकर शासन द्वारा नीमच जिला पंचायत सीईओं पदस्‍थ हुए है। झांसी उत्तरप्रदेश निवासी श्री वैष्‍णव 2018 बेंच के आई.एस अधिकारी है। वे धार , एसडीएम नरसिंहगढ़(राजगढ़) जिला पंचायत सीईओं झाबुआ ,रतलाम ,एवं एडीएम अनुपपुर के पद पर सेवाएं दे चुके है। श्री वैष्‍णव नगर  निगम आयुक्‍त ग्‍वालियर के पद से नीमच नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव पदस्‍थ  हुए है।

श्री वैष्‍णव की प्रारंभिक शिक्षा झांसी में हुई। उन्‍होने हिन्‍दू कॉलेज दिल्‍ली से बी.ए. आनर्स की शिक्षा प्राप्‍त की है। वे मात्र 22 वर्ष की  आयु में आईए.एस में चयनित होकर  मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर धार जिले में प्रशिक्षु आईएएस के रूप में पदस्‍थ रहे है।

नवागत जिला पंचायत सीईओं श्री वैष्‍णव ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत के सभी अधिकारी – कर्मचारियो की परिचायत्‍मक बैठक ली और पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्‍वयन एवं प्रगति की जानकारी ली।  उन्‍होने जिला पंचायत में स्‍वीकृत एवं रिक्‍तपदों की जानकारी ली और रिक्‍त पदों की पूर्ति के लिए प्रस्‍ताव शासन को भिजवाने के निर्देश दिए।  नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने जिला पंचायत से संबंधित न्‍यायालीन प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी प्रकरणों में जवाब- दावा पेश करना सुनिश्‍चित करें।

उन्‍होने पंचायत प्रकोष्‍ठ को निर्देश दिए कि भवन अनुज्ञा के लिए सभी ग्राम पंचायतों को आनबोर्ड करवाए।  आर्डिट रिपोर्ट की  ऑनलाइन इंट्री   सुनिश्‍चित करें। मनरेगा में लेबर नियोजन   बढ़ाए। इस मौके पर जिला पंचायत  के अतिरिक्‍त सीईओं श्री अंरविद डामोर , जिला पंचायत के सभी परियोजना अधिकारी  सहित अन्‍य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे । नीमच जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X