Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नवोदय में पढ़ने का सुनहरा मौका: कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Posted on July 23, 2026

नीमच, 23 जुलाई 2026। पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री नंद किशोर पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs अथवा https://navodaya.gov.in के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीमच जिले के किसी शासकीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत हों। इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना आवश्यक है।
प्राचार्य श्री पंवार ने जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को आवेदन करने से वंचित न रहना पड़े।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme