Ad Ad
Ad Ad

नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 Sep 2025, 08:02 AM
शेयर करें ➦
W f X
नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..

नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..

नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..नवदुर्गा स्वरूपा ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों को सम्मानित किया गया..

नीमच (जीरन)। दि. 27.9.25, ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित भवन ‘शिव धाम’ के भव्य हॉल में 24 ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों का अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अष्टभुजाधारी महादुर्गा के स्वरूप में श्रृंगारित कु. दीपीका पंवार को मंच पर विराजमान किया गया । महादुर्गा की आरती श्रीमती कुसुम राजोरा ने सुंदर नृत्य के साथ प्रस्तुत की.. साथ ही श्रीमती कौशल्या राजोरा, किर्ती गुर्जर, अनिता माली, कल्पना तांवरे, ललिता राठौर एवं कुसुम राजोरा ने ग्रुप डांस में सुंदर गरबा एवं दुर्गा स्तुति की भव्य प्रस्तुति बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के सम्मुख दी । कु. वेदिका पाटोदी एवं कु. दिव्यता राठौर ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये । कार्यक्रम की शुरूआत में 24 ब्रह्माकुमारी तपस्वी बहनों के आगमन पर सभी ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया तथा मंच पर विराजित होने के पश्‍चात उनको आत्म स्मृति की चमकीली बिंदिया व लाल दुपट्टे पहनाकर देवी रूप में श्रृंगारित किया गया तथा सभी ने उनपर पुष्प वर्षा कर हर्ष ध्वनि के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया ।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X