Ad Ad
Ad Ad

दूधलाई स्थित देवनारायण मंदिर पर कल होगा प्राण प्रतिष्ठा सहित कलश स्थापना भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Feb 2025, 04:11 AM
शेयर करें ➦
W f X
दूधलाई स्थित देवनारायण मंदिर पर कल होगा प्राण प्रतिष्ठा सहित कलश स्थापना भंडारे का आयोजन

रामपुरा तहसील क्षेत्र के गांव दूधलाई मे जुना दूधलाई देवनारायण मंदिर पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव के तहत दिनांक 6 फरवरी 2025 से 10फरवरी 2025 तक आयोजन होगा। कार्यक्रम के आयोजक धनगर गायरी समाज के प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम दूधलाई मे श्री देवनारायण मंदिर पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महायज्ञ यज्ञाचार्य पंडित चौबे परिवार अमरपुरा के द्वारा कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल यात्रा व गणपति स्थापना 6फरवरी 2025को होगी। अग्नि स्थापना व अभिषेक सहस्त्र धारा 8 फरवरी होगी। 10फरवरी को कलश स्थापना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 10 बजे होगा। पुर्णाहुति एवं महा भंडारा

11बजे होगा। उक्त आयोजन कर्ता धनगर गायरी समाज एवं समस्त ग्रामवासी ने उक्त आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया है

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X