Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

दिल्ली की आप सरकार की तर्ज पर शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क हो – नवीन कुमार अग्रवाल, माननीय राज्यपाल महोदय एवं माशिमं को लिखा पत्र

Posted on November 26, 2023

नीमच। प्रदेश में पहले से ही शिक्षा का स्तर देश में निचले पायदान पर है जिसकी प्रमाणिकता प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों की माली हालत देखकर स्वतः ही लगाई जा सकती है, वही दूसरी और निरंतर शिक्षा का स्तर गिराने के लिए नित नए नियम कायदे प्रदेश की सरकार बना रही है और शिक्षा को व्यापार बनाकर प्रदेश में शिक्षा से छात्र छात्राओं को विमुख कर देना चाहती है।

इसकी प्रमाणिकता इसी बात से लगती है की अभी अभी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वी एवं 12वीं की परीक्षा जो की फरवरी 2024 में होने वाली है उसके लिए विलंब शुल्क 12000 रूपये निर्धारित किया है जो की असंगत होने के साथ ही न्यायोचित नहीं है। इसके अलावा भी एक और प्रदेश सरकार 12 तक की शिक्षा को पूर्णतया निशुल्क होने का दावा करती है दूसरी और बिना विलम्ब शुल्क के भी परीक्षा फार्म के साथ सामान्य रूप से 1200 रूपये ले रही है जो की सर्वधा छात्र छात्राओं के साथ घोर अन्याय होने के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार के दावे को झुठलाती है।

आप के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के इस तुगलकी आदेश की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कटाक्ष किया है की एक और तो मोदी सरकार मानती है की हम देश में 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन वितरित कर रहे है तो यह समझ से परे है की उन्ही 80 करोड़ लोगो में से जिन लोगो के बच्चे पढ़ाई कर रहे है और किसी कारणवश समय पर 1200 रूपये भी जुटा नहीं पाए है।

वे किस प्रकार से भाजपा नित सरकार में परीक्षा के लिए 12000 रूपये जुटा पायेंगे जबकि होना यह चाहिए की दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा पूर्णतः निशुल्क हो और किसी भी प्रकार से विद्यार्थियों से शुल्क न लिया जावे जिससे विद्यार्थी अपनी पढाई सुचारु रूप से अनवरत जारी रख सके। इससे स्वतः ही सिद्ध होता है की भाजपा नहीं चाहती की प्रदेश मे गरीबो के बच्चे पढ़ाई कर सके और इससे क्या यह नहीं लगता की अपने आप स्वयंभू मामा अपने भांजे भांजियों को उच्च शिक्षित होते हुए नहीं देखना चाहते ?

अग्रवाल ने कहा की एक और तो प्रदेश सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए लैपटॉप स्कूटी बांटने का ढोंग करती है दूसरी और उन्हीं विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क के रूप में 1200 से 12000 रूपये तक पठानी वसूली करती है यह समझ से परे है। इससे कटु अहसास होता है की भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति कितनी सजग है। प्रश्न उठता है की क्या प्रदेश में मात्र अमीरो के बच्चो को ही पढ़ने का अधिकार है गरीब एवं मध्यमवर्गीय वर्ग के बच्चो को नहीं ?

इस सम्बन्ध में अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय एवं शिक्षा मंडल को पत्र लिखकर विद्यार्थियों के हित में तुरंत इस तुगलकी आदेश को वापस लेने और प्रदेश में शिक्षा के साथ ही सम्पूर्ण परीक्षाएं पूर्णतया निशुल्क करवाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme