Ad Ad
Ad Ad

डीकेन में जल गंगा संवर्धन मिशन अंतर्गत विभिन्‍न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 May 2025, 07:00 PM
शेयर करें ➦
W f X
डीकेन में जल गंगा संवर्धन मिशन अंतर्गत विभिन्‍न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

जन सहयोग से जल संरक्षण।

डीकेन। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में जल गंगा संवर्धन मिशन अंतर्गत विभिन्‍न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में दिनांक 14.05.2025 को स्‍थानिय नगर परिषद डीकेन द्वारा जन सहयोग के माध्‍यम से जल स्‍त्रोतों की साफ सफाई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें नगर में स्थित बोहरा जी की बावडी की साफ सफाई की गयी। इस मौके पर श्री श्रवण कुमार जी पाटीदार अध्‍यक्ष महोदय नगर परिषद, श्री गोपाल जी पाटीदार पार्षद महोदय, श्री बंशीलाल जी पंवार पार्षद महोदय, श्री गोवर्धन जी तावड पार्षद महोदय तथा श्रीमती परमिला ठाकुर मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी, श्री घनश्‍याम सेन स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक व निकाय कर्मचारी एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X