Ad Ad
Ad Ad

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Apr 2026, 06:45 PM
शेयर करें ➦
W f X
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन

जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा, जावद एवं रामपुरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई, 2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में नीमच, मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, श्रम, बैंक, इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा। पक्षकारों से आग्रह किया गया है, कि वे उपरोक्त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अपने अभिभाषकों से सम्पर्क करें व सम्बन्धित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X