Ad Ad
Ad Ad

जिले में अति वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट  रहे

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Aug 2024, 11:39 AM
शेयर करें ➦
W f X
जिले में अति वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट  रहे

जिले में अति वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अलर्ट  रहे

जल भराव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य करें

नीमच  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, होमगार्ड,  अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले में अति वर्षा  को ध्यान में रखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत  बचाव एवं सुरक्षा के लिए निचली बस्तियों, जल भराव क्षेत्रों और जलमग्न पुल पुलिया रपटों एवं रोड का प्लान तैयार रखने और सभी अधिनस्थ कर्मचारियों से सतत संपर्क में रहकर, आवश्यकता अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जहां कहीं पानी भरने की, मकान क्षति होने की सूचना मिले, वहां का तत्काल मौके पर पहुंचकर, आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित  करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X