Ad Ad
Ad Ad

जल जीवन मिशन: नीमच में जल समितियों के भ्रमण कार्यक्रम का किया गया उदघाटन।

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 12 Aug 2025, 09:47 AM
शेयर करें ➦
W f X
जल जीवन मिशन: नीमच में जल समितियों के भ्रमण कार्यक्रम का किया गया उदघाटन।

जल जीवन मिशन: नीमच में जल समितियों के भ्रमण कार्यक्रम का किया गया उदघाटन।
विकासखंड नीमच के ग्रामों की जल समितियों को एक दिवसीय अवलोकन भ्रमण (Exposure visit) कार्यक्रम हेतु माननीय विधायक नीमच द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को जनपद पंचायत नीमच से रवाना किया गया।

मध्य प्रदेश जल निगम की गांधी सागर 2 परियोजना अंतर्गत कार्यरत सहायक क्रियान्वयन संस्था “कैंप ” द्वारा नीमच में जल जीवन मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विकासखंड नीमच में गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जल समितियों के अवलोकन भ्रमण कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह जी परिहार द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया, जिसमें जनपद अध्यक्ष नीमच श्रीमती शारदा बाई मदनलाल जी धनगर , श्री आरिफ खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, पी आई यू नीमच से श्री धीरेन्द्र कुमार जी बिजौरिया महाप्रबंधक जल निगम नीमच, श्री दिनेश चंद जी उपाध्याय प्रबंधक जनसहभागिता, आई एस ए से मृदुल खरे परियोजना प्रबंधक, जनपद सदस्य, कैंप टीम आदि उपस्थित रहे। भ्रमण कार्यक्रम हेतु *ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों* के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम हेतु विकासखंड नीमच से इंदौख जल प्रदाय योजना, जिला उज्जैन के जल शोधन संयंत्र के भ्रमण के लिए बस द्वारा ले जाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जल शोधन संयंत्र के विभिन्न घटकों, जल शोधन प्रक्रिया, उपकरणों की कार्यप्रणाली और संचालन व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X