Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जब सरकारी तंत्र व्यापारी वर्ग पर हावी हो रहा था, जब श्रमिक वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब किसान शोषण का शिकार हो रहे थे, तब इन सभी वर्गों ने सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हाथ जोड़े लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी- उमरावसिंह गुर्जर

Posted on November 7, 2023

जब सरकारी तंत्र व्यापारी वर्ग पर हावी हो रहा था, जब श्रमिक वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब किसान शोषण का शिकार हो रहे थे, तब इन सभी वर्गों ने सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हाथ जोड़े लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी- उमरावसिंह गुर्जर

नीमच। जब सरकारी तंत्र व्यापारी वर्ग पर हावी हो रहा था, जब श्रमिक वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब किसान शोषण का शिकार हो रहे थे, तब इन सभी वर्गों ने सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हाथ जोड़े लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। क्योंकि भाजपा इनको अपना बंधुआ वोटबैंक मानती है।

आपकी मुसीबत में आप जिस पर भरोसा करते हैं और वो साथ न दे तो फिर किस बात वोट देना। मैंने मंडी अध्यक्ष रहते व्यापारियों को कभी कठिनाई नहीं होने दी, श्रमिकों और किसानों की परेशानी को अपना समझा। जिसने भी मदद के लिए पुकार लगाई, मदद के लिए दौड़ पड़ा। रात या दिन, भाजपा या कांग्रेस कभी नहीं देखा, सिर्फ कर्म किया। मेरे नाम से भ्रमित करेंगे, लेकिन मैंने कभी अपनी विनम्रता को नहीं छोड़ा। भरोसा रखिये आपकी आवाज बनूंगा।

यह बात नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने कृषि उपज मंडी के व्यापारी संघ कार्यालय के समीप महति सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सच कभी छिपता नहीं, मेरे व्यवहार, कार्यशैली से मंडी जगत अच्छे से परिचित है। व्यापारी, कर्मचारी, श्रमिक वर्ग और किसान खुद मेरी ओर से प्रमाण 17 नवंबर को दे देंगे। मुझे आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मंडी में माल चोरी हो रहा है, व्यापारियों के गोदाम से माल चोरी हो रहा है, सरकारी तंत्र व्यापारियों को परेशान करता रहा और विधायक, भाजपा के नेता, जनप्रतिनिधि सबकुछ देखकर भी आंखें मूंदकर बैठे रहे। मुसीबत में साथ देने की बजाय हाथ खड़े कर दिए। उमरावसिंह ने कहा कि आपका साथ मिला तो कारोबार जगत से जुड़े हर वर्ग की रक्षा के लिए आधी रात में खड़ा मिलूंगा।

विकास की योजनाएं आप सुझाएंगे, उन्हें अमल में लाने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। 15 साल से झूठे वादे और आश्वासन देकर विधायक ने आपको भरमाया है। अब नीमच के स्वर्णिम भविष्य का नया इतिहास आप 17 नवंबर को कांग्रेस के हाथ मजबूत कर लिखिए। मंडी व्यापारी संघ सचिव राजेन्द्र खंडेलवाल, प्रतिनिधि नवल मित्तल, आशीष गर्ग, नरेंद्र कोठारी, वीरेंद्र बंसल, गोपाल सिंहल, कमल बिंदल, कनक मोगरा, राजेश मंत्री नरेंद्र गर्ग सहित व्यापारियों ने उमरावसिंह का आत्मीय स्वागत किया।

सुबह चौकन्ना बालाजी के दर्शन कर कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह ने जनसंपर्क प्रारंभ किया। बंगला नम्बर 58, बड़ी पुलिया के समीप रहवासी क्षेत्र, स्टेशन रोड़ होते हुए मंडी परिसर में उमरावसिंह ने जन-जन से भेंट कर आशीर्वाद लिया। जगह-जगह उनका आतिशबाजी, पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

जनसंपर्क में पूर्व विधायक डॉ संपतस्वरूप जाजू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, वरिष्ठ नेता बृजेश सक्सेना, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल मित्तल, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, संजीव पगारिया, दिनेश लालका, पार्षद मोनू लोक्स, योगेश प्रजापति, हरगोविंद दीवान, नरेंद्र सोनी, नितिन हसीजा, जुगल अहीर, संदीप पुरोहित सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंडी प्रांगण में विभिन्न जिंसों की मंडियों में पहुंचकर गुर्जर ने किसानों, व्यापारियों, श्रमिक वर्ग से भेंटकर पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का अनुरोध किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme