Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से: मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Posted on May 1, 2026

मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना है। इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुख्य बिंदु: अवकाश पर प्रतिबंध, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक लिए जाने वाले सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति: उक्त अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाने हेतु कलेक्टर नीमच से अनुमति उपरांत ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश: समस्त विभाग प्रमुख, कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का आधार: यह आदेश निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय के ज्ञाप क्रमांक आई-11011/64/2025-डीसीओ(म.प्र.) दिनांक 10.10.2025 परिपत्र-1 तथा मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित अधिसूचना में दिए निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। मकान सूचीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन करें।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme