Ad Ad
Ad Ad

चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Apr 2026, 11:45 AM
शेयर करें ➦
W f X
चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

PM Modi visit Tea Garden: हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी ने चाय बागान में काफी समय बिताया. उन्होंने घूम-घूमकर महिला कामगारों से बात की. प्रधानमंत्री असम विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

चाय की पत्ती तोड़ते पीएम मोदी, फोटो ani पीएम मोदी का असम में आज का कार्यक्रम पीएम मोदी पहले धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद उनका विश्वनाथ जिले में दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है. चाय बागान में पीएम मोदी, फोटो ani बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी पहली रैली में धेमाजी चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे.

इसके अलावा बेहाली में दूसरी रैली में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे. चाय पत्ती तोड़ने वाली महिला मजदूर के साथ पीएम मोदी, फोटो ani.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X