Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

Posted on July 3, 2026

भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत भरभडिया में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया । ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा, कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने,महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने,जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के माध्यम से समग्र ग्राम विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित की गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। विधायक श्री परिहार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। आज गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, जल संरक्षण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करते हुए इसे विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा ग्राम विकास,जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा के जॉब कार्डधारी श्रमिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme