Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

गुजरात पहुंचा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी, 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी से मिलेगी राहत

Posted on June 25, 2026

Monsoon Rain Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को गुजरात में प्रवेश करते हुए सूरत पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. बुधवार को दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई.

गांधीनगर और राजकोट में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी ने दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली चमकने, मध्यम आंधी चलने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. देरी से पहुंचा मानसून आमतौर पर मानसून 15 जून तक गुजरात पहुंच जाता है, लेकिन इस साल मानसून के आगमन में देरी हुई है.

आईएमडी ने बताया कि 24 जून 2026 को मानसून उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्सों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है.

अगले दो-तीन दिनों में इसके गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. Southwest Monsoon Update ! The Southwest Monsoon has further advanced into some parts of Gujarat & Madhya Pradesh, remaining parts of Maharashtra, and some more parts of Chhattisgarh & Jharkhand, today the 24th June, 2026.

#SouthwestMonsoon2026 #MonsoonAdvance #WeatherUpdate … pic.twitter.com/EoTnohSQoX — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 24, 2026 मुंबई में मूसलाधार बारिश से जलभराव इससे पहले मंगलवार को मानसून की महाराष्ट्र में एंट्री हुई. मानसून के आगमन के बाद मुंबई में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने बुधवार सुबह शहर की रफ्तार थाम दी.

कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. आईएमडी ने आने वाले दिनों में मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां पढ़ें मौसम की खबरें उमस से बेहाल राजधानी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? पटना में ऑरेंज अलर्ट, बारिश और तेज हवा की चेतावनी Patna Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, उमस और गर्मी से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश 24 घंटे में 300 मिमी से अधिक बारिश अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में मुंबई के कुछ हिस्सों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

बीएमसी के मुताबिक कोलाबा में 248 मिमी और सांताक्रूज में 225 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. पश्चिमी उपनगरों के मालवणी में 340 मिमी और मध्य मुंबई के परेल में 334 मिमी बारिश दर्ज हुई. Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छीटें Rain Alert: उत्तर भारत में अगले 6 दिन बारिश, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme