Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

गांधी सागर से जावद क्षेत्र के 242 गांव के खेतों में पानी लाने की योजना का तेजी से काम चल रहा है। हरगांव के खेत में पानी पहुंचाने और गरीब की तरक्की के प्रयास कांग्रेस और विरोधियों को अखर रहे- ओमप्रकाश सखलेचा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 15 Nov 2023, 10:26 AM
शेयर करें ➦
W f X

गांधी सागर से जावद क्षेत्र के 242 गांव के खेतों में पानी लाने की योजना का तेजी से काम चल रहा है। हरगांव के खेत में पानी पहुंचाने और गरीब की तरक्की के प्रयास कांग्रेस और विरोधियों को अखर रहे- ओमप्रकाश सखलेचा

जावद। बुधवार को भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा का जावद में महा जनसंपर्क अभियान चला। इस दौरान नगर वासियों, दुकानदारों ने फूलों की जोरदार वर्षा की। हर तरफ भाजपा और भगवा ध्वज दोहराता हुआ दिखाई दिया।

जावद क्षेत्र में विकास और जनता के विश्वास को आधार बनाकर भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने जब महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया तो नगर सहित आसपास के सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पाड़ा। नगर की सड़कों पर कमल निशान और भाजपा के झंडे लहराने कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार, फिर मोदी फिर शिवराज जैसे नारे लगाए। नगर के छोटे-बड़े सभी दुकानदारों ने जावद क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को विजय बनाने का आशीर्वाद दिया।

बहनों ने लगाया विजय तिलक युवाओं ने ली सेल्फिया

गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा अपने गृह नगर जावद में आशीर्वाद लेने निकले तो नगर वासियों ने भरपूर आशीर्वाद दिया। अनेक लाडली बहनों ने घरों से बाहर निकाल कर ओमप्रकाश सकलेचा को विजय तिलक लगाया। कई युवाओं ने आतिशबाजी की ओर भाजपा प्रत्याशी सकलेचा के साथ विजय होने की सेल्फियां भी ली। जिससे जावद नगर का माहौल भाजपा में हो गया है।

50 से अधिक स्थानों पर फलों से तौला

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सकलेचा का तिलक लगाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। नगर में 50 से अधिक स्थानों पर सकलेचा को फलों से टोला गया।

चौक चौराहों पर हुआ जबरदस्त स्वागत

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर के छोटे एवं बड़े दुकानदारों, किसान एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहर के सभी चौक चौराहों पर सकलेचा का जबरदस्त स्वागत किया गया। धार्मिक एवं राष्ट्रीय गीतों की दोनों पर कार्यकर्ता जमकर नाचे।

हम विकास विश्वास और स्नेह का चुनाव लड़ रहे हैं

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र मेरी कर्म भूमि है। यहां की जनता मुझे प्राणों से अधिक प्रिय है। हम विकास विश्वास और स्नेह का चुनाव लड़ रहे हैं। जावद क्षेत्र में रतनगढ़ घाट का निर्माण, 56 सड़कों, 50 बांधो, स्कूल भवन, नल जल योजनाएं आदि चलकर विकास कार्य किए गए हैं। 350 से अधिक धार्मिक एवं सामाजिक स्थान पर निर्माण एवं सुधार कार्य किए गए हैं।

अब गांधी सागर से जावद क्षेत्र के 242 गांव के खेतों में पानी लाने की योजना का तेजी से काम चल रहा है। हरगांव के खेत में पानी पहुंचाने और गरीब की तरक्की के प्रयास कांग्रेस और विरोधियों को अखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भेदभावपूर्ण नीति के कारण गरीबों का हक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।

भाजपा सरकार बिना किसी जाति अथवा धर्म का भेद किए सभी सामाजिक वर्गों को शासन की लाडली बहनों, किसान भाइयों को सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन दिनों भ्रम फैला रहे हैं, मैं वादा करता हूं कि किसी भी किसान की जमीन उद्योग के लिए नहीं दी जाएगी। सकलेचा ने महा जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर वासियों से एक बार फिर कमल के निशान वाला बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाने के लिए आशीर्वाद लिया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X