Ad Ad
Ad Ad

गांधीसागर में राहगिरो मुसाफिरों को मिली वाटर कूलर की सौगात

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 17 Apr 2025, 02:00 PM
शेयर करें ➦
W f X
गांधीसागर में राहगिरो मुसाफिरों को मिली वाटर कूलर की सौगात

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में गर्मी से राहत दिलवाने के लिए शीतल पेय जल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है इसी को मद्देनजर रखते हुए ग्राम पंचायत गाँधीसागर सरपंच मनीष परिहार ने क्षेत्रीय विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में बस स्टेण्ड गाँधीसागर नम्बर तीन पर वाटर कुलर लगवाकर स्थानीय तथा मुसाफिरों को ठंडा शीतल पेयजल उपलब्ध करवाया है । वाटर कुलर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय भाजपा सेक्टर प्रमुख अशोक खंडेलवाल ने स्थानीय गणमान्य एवं जनप्रतिनिधियो की उपस्थिती मै रीबन काट कर किया । सरपंच मनीष परिहार ने बताया कि इसी प्रकार गाँधीसागर सेक्टर आठ पर बसस्टेण्ड स्थित ग्राम पंचायत की व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर वाटर कुलर लगाने का कार्य किया जा रहा है ।
वाटर कुलर की उपलब्धता पर ग्रामवासियो ने प्रसन्नता जाहिर की गई है ।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X