Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य,

Posted on April 29, 2026

1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में किसानों के खेतों पर सोलर पंप स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने हेतु अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। स्थल निरीक्षण: अक्षय ऊर्जा विभाग के नीमच जिले के प्रभारी अधिकारी श्री संतोष कुमार ने बताया किसान गोविन्द पाटीदार भड़भड़िया,राजेन्द्र पाटीदार कैलाश चंद्र पाटीदार भड़भड़िया, लक्ष्मी नारायण राम सुख पाटीदार भड़भड़िया, भगतराम बाबूलाल मोड़ी तहसील जावद, मनोहर लाल शर्मा ग पिपलोंन, मदन लाल मथुरालाल पाटीदार पिपलोन, शिवा बाई नानुगीर गोस्वामी पीपलोन, कमला बाई शालिग्राम गांव रेवली देवली के खेत पर स्थापित सोलर पंपों काअधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर स्थापित सोलर पैनल संरचना एवं पंप सिस्टम सुचारू रूप से कार्यशील पाया गया है। किसान द्वारा योजना का लाभ लेकर अपने खेत में सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई शुरू कर दी गई है। जिले में योजना की स्थिति: ”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के अंतर्गत नीमच जिले में अब तक 240 किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। कुल 1525 किसानों को कार्यादेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 1227 किसानों के खेतों में पंप स्थापना का कार्य वेंडर एजेंसियों द्वारा प्रगति पर है। शासन का सहयोग: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप योजना के तहत पात्र किसानों को सोलर पंप स्थापना हेतु 90% अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को डीजल व बिजली के खर्च से राहत मिली है तथा वे निर्बाध सिंचाई कर पा रहे हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि सोलर पंप पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। जिले के सभी पात्र किसान योजना का लाभ लेकर ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनें। अक्षय ऊर्जा विभाग एवं वेंडर एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं, कि शेष कार्यादेशों पर शीघ्र कार्य पूर्ण कर किसानों को लाभान्वित किया जाए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme