Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का हल्ला बोल: सड़कों पर उतरे, काम का किया बहिष्कार ⚡ वेतन, PF और ओवरटाइम को लेकर भड़का गुस्सा—कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन मजदूरों की चेतावनी: मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

Posted on April 16, 2026

**खिमला पावर प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर
रामपुरा (नीमच)। रामपुरा के समीप खिमला स्थित ग्रीनको पावर प्लांट में कार्यरत एनरिस कंपनी के मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मजदूरों ने कंपनी के बाहर एकत्रित होकर कार्य का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
मजदूरों का आरोप है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही पीएफ का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। इसके अलावा बिना उचित भुगतान के ओवरटाइम कार्य करवाए जाने का भी आरोप मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया। इन समस्याओं को लेकर मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए अपने हक की मांग की। स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से चर्चा की और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूरों का आक्रोश शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme