Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

खाद्य सुरक्षा टीम ने फलों की 6 दुकानों का औचक निरीक्षण, कर 11 नमूने लिए

Posted on May 8, 2026

आम पकाने में FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग पाया गया कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बीएस कलेश के निर्देशानुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को नीमच के फ्रूट मार्केट, सब्जी मंडी में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के प्रमुख बिंदु: टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत फलों को पकाने में प्रतिबंधित कार्बाइड के उपयोग की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित कार्बाइड का उपयोग नहीं पाया । मौके पर आम को पकाने के लिए FSSAI अनुमोदित एथिलीन रिपेनर का उपयोग किया जाना पाया गया। तरबूज का भी मौके पर प्राथमिक परीक्षण किया गया। जांच हेतु लिए गए नमूनों का विवरण: निरीक्षण उपरांत कुल 11 नमूने, जांच हेतु संग्रहित किए गए, जिनका विवरण इस प्रकार है: फर्म वारिस फ्रूट मर्चेंट, सब्जी मार्केट नीमच – तरबूज का नमूना, फर्म चंदेल फ्रूट कंपनी, सब्जी मंडी नीमच – बादाम आम का नमूना , फर्म अनवर हुसैन एंड ब्रदर्स – बादाम आम व लाल पट्टा आम का नमूना , फर्म शहंशाह-ए-हिन्द फ्रूट कंपनी – बादाम आम व पपीता का नमूना , फर्म आनंद फ्रूट कंपनी, सब्जी मार्केट, बादाम आम, तोता परी आम, अल्फांसो आम, केसर आम के नमूने , फर्म अतीक फ्रूट कंपनी, वीर पार्क रोड सब्जी मंडी – तरबूज का नमूना , सभी 11 नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल विशेष वाहक के हस्ते भेजा जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से इस प्रकार की कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी। प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme