Ad Ad
Ad Ad

कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें- मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Apr 2026, 07:30 PM
शेयर करें ➦
W f X
कृषि उपज मण्‍डीयों में किसानों को उपज का सही मूल्‍य, समय पर दिलाना सुनिश्चित करें- मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव

मुख्‍यमंत्री ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार की शाम को गेहूं, चना, मसूर उपार्जन कार्य की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होने सभी जिला कलेक्‍टरों को निर्देश दिए, कि उपार्जन केंद्रों के साथ ही कृषि उपज मण्डियों में भी किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम समय पर मिले। ऐसी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। उपार्जन केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्‍यान रखा जाए। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि प्रदेश में उपार्जन के लिए स्‍लाट बुकिंग की समय-सीमा बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। अब शनिवार अवकाश के दिन में भी स्‍लाट बुकिंग व उपार्जन किया जा रहा है। प्रतिदिन, प्रति केंद्र एक हजार क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल उपज खरीदी की व्‍यवस्‍था की गई है। बड़े किसानों से खरीदी की व्‍यवस्‍था उपार्जन केंद्रों पर कर दी गई है। वी.सी.में मुख्‍यमंत्री जी ने जल गंगा संधर्वन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की। जल संचय संरचनाओं के निर्माण में प्रदेश, देश में अग्रणी स्‍थान पर है। इस वी.सी. में भोपाल में मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन, सभी ए.सी.एस., प्रमुख सचिव तथा नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवव जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X