Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

किसानों की नहीं भाजपा नेताओं की आय जरूर कई गुना हो गई- उमराव सिंह गुर्जर

Posted on October 28, 2023

नीमच। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा भाजपा की सरकार पिछले 20 सालों से कर रही है, लेकिन आय किसानों की नहीं बल्कि भाजपा के नेताओं की जरूर कई गुना बढ़ी है। किसान जहां था वहीं है। बल्कि फसल की लागत बढ़ती जा रही है और कीमत घटती जा रही है। यह बात किसान नेता और नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने जीरन ब्लॉक के विभिन्न गांवों की चौपाल पर ग्रामीणों और किसानों से रूबरू होते हुए कही। जनसम्पर्क में गांव गांव में उमरावसिंह को कहीं फलों से तोला गया तो कहीं साफे बांधकर सत्कार किया गया।

शनिवार को गुर्जर ने अलसुबह से दोपहर तक गांव पिपलिया बाग, लखमी, लांछ, दलावदा, भीमाखेड़ी, पावटी, बमोरी, भमोरा, अरनिया चंदेल, आसपुरा सहित आसपास के गांवों की चौपाल पर दस्तक दी और घर-घर जाकर ग्रामीणों से भेंट की। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कांग्रेस की जनहितकारी और किसान कल्याण की योजनाएं विस्तार से ग्रामीणों को समझाई। साथ ही महुडिया, धामनिया, झंझरवाड़ा, ग्वालदेविया, राबड़िया, हरनावदा, कैरी, कराड़िया महाराज, ग्वाल तालाब, दलपतपुरा, अघोरिया, बरखेड़ा गुर्जर आदि गांवों में देर शाम तक सघन जनसम्पर्क एवं जनसंवाद किया।

ग्रामीण अंचल के इस जनमिलन को ग्रामीणों ने अपने प्रिय जननेता उमरावसिंह के साथ उत्सव का रूप दिया, जगह-जगह आतिशबाजी और ढोल के साथ गुर्जर का भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, रमेश राजोरा, बलवंत पाटीदार, पर्वतसिंह जाट, राजेन्द्रसिंह तौमर, मोहनसिंह जाट, दीपेश शर्मा, दीपेश सिंह, मोहन माली, प्रदीप अहीर, सरपंच दिलीप माली, हरगोविंद दीवान, चंद्रशेखर पाटीदार, कैलाश रावल, कमल पाटीदार, टीपू जाट, भागीरथ पाटीदार, विनोद जायसवाल, ओंकार माली, घनश्याम जाट, राकेश पाटीदार, गोपाल माली, अशोक माली, सालिगराम खारोल, कैलाश रावल, अमित रावल, कमल रावल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेसजन मौजूद रहे।

गुर्जर का जनसंपर्क रविवार को इन गांवों में-
29 अक्टूबर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर प्रातः 8 बजे जमुनिया कलां, 9 बजे बरखेड़ा हाड़ा, 9.30 बजे चौथ खेड़ा, 10 बजे रावतखेड़ा, 10.30 बजे ग्वालटोली कार्यक्रम, 12 बजे चम्पी, 12.30 बजे कालीकोटड़ी, 1 बजे जमुनिया खुर्द, 1.30 बजे अरनिया, 2 बजे दुलाखेड़ा, 2.30 बजे कानाखेड़ा, 3 बजे रातड़िया, 3.30 बजे डासिया, 4 बजे अडमालिया, 4.30 बजे रामपुरिया, 5 बजे बिसलवास सोनिगरा, 5.30 बजे डसानी, 6 बजे बिसलवास बामनिया, शाम 6.30 बजे गिरदोड़ा में जनसंपर्क करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme