Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कांच के बने खिड़की-दरवाजों को इन तरीकों से रखें साफ और चकाचक

Posted on October 23, 2023

नई दिल्ली। Cleaning Tips: घर में इंटीरियर में चार चांद लगाने का काम करते हैं कांच के बने

कांच पर जमी धूल और गंदगी का साफ करना इतना आसान नहीं होता और थोड़ी जब ये गंदगी सही तरीके से साफ नहीं होती तो न चाहते हुए भी नजरें बार-बार वहीं जाती रहती हैं। अगर आपके घर में भी लगे हैं कांच के शीशे-दरवाजे तो यहां बताए गए टिप्स की मदद से रख सकते हैं उन्हें साफ और एकदम चकाचक।

खिड़की और दरवाजे, लेकिन दूसरी तरफ ये बहुत जल्दी गंदे भी होते हैं और समय-समय पर इनकी साफ-सफाई की ओर ध्यान न दिया जाए, तो इन पर जमने वाली धूल व गंदगी की वजह से घर का लुक खराब नजर आने लगता है। ग्लास क्लीन करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग नॉर्मल गीले कपड़े का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे ग्लास की अच्छी सफाई नहीं हो पाती। दाग-धब्बे बने ही रहते हैं और अगर आप ग्लास क्लीनर की मदद लेते हैं, तो पहली बात तो ये महंगे आते हैं और दूसरी की इनमें हार्ड केमिकल्स शामिल होते हैं, जो बेहद नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में घर के खिड़की- दरवाजों को चमकाने के लिए आप इन आसान से उपायों को कर सकते हैं ट्राई।

1. एक मग पानी में एक टेबलस्पून नमक घोलकर शीशे पर स्प्रे करें और नर्म सूती कपड़े से पोंछ लें। मिनटों में शीशा चमक जाएगा।

2. किसी स्प्रे बॉटल में एक कप पानी, एक कप रबिंग एल्कोहल, एक टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाकर शीशे पर स्प्रे करें और नर्म सूती कपड़े से कसकर पोंछ दें। शीशा एकदम साफ हो जाएगा।

3. पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर भी शीशे को साफ किया जा सकता है। शीशे से हर तरह के दाग छुड़ाने का यह एक आसान और कारगर तरीका है।

4. दो कप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर, चौथाई कर स्पिरिट या रबिंग एल्कोहल मिलाकर किसी स्प्रे बॉटल में भर लें। इसे शीशे पर छिड़कें और सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।

5. दो कप पानी में एक टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च, चौथाई कप व्हाइट विनेगर मिलाकर शीशे पर स्प्रे करें और सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। शीशा चमक जाएगा।

6. पानी में कुछ बूंदें लिक्विड डिश वॉशिंग सोप की मिलाकर शीशे पर स्प्रे करें और नर्म कपड़े से रगड़कर पोंछ दें। शीशा एकदम साफ हो जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme