Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय कस्मारिया में कक्षा आठवीं के बच्चों की क्लास ली,

Posted on April 15, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम कस्मारिया स्थित पी.एम. श्री विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षा आठवीं में पहुंचकर विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इंटरैक्टिव पैनल पर गणित के प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए तथा उनके शैक्षणिक स्तर को परखा। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा, कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने गणित शिक्षक को निर्देश दिए, कि विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य में शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब एवं कंप्यूटर लैब का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर पर बिठाकर उनके द्वारा सीखे जा रहे कंप्यूटर कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संस्था के प्राचार्य एवं गणित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी डी.पी.सी. को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, डी.पी.सी. श्री दिलीप व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजान मल मांगरिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme