Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल व जल चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Posted on May 5, 2026

जल जीवन मिशन का गुणवत्तापूर्ण कार्य सभी मजलोटोलो में करवाने के दिए निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिलाधिकारियों के साथ जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल एवं जल चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। यात्री बस से पहुंचे कलेक्टर व अधिकारियों के दल का बस से उतरते ही ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकालकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया। ◾कलेक्टर के प्रमुख निर्देश व घोषणाएं:* ◾समस्याओं का निराकरण:- कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ◾आधार शिविर:- टामोटी क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर आधार अपग्रेडेशन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। ◾जन्म प्रमाण पत्र:- बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सूची तैयार कर 15 तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश सचिवों को दिए। ◾आबादी भूमि चिन्हांकन:- वन क्षेत्र से लगे ग्रामों में आबादी के लिए उपलब्ध जमीन चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ◾वन अधिकार:- वन राजस्व सीमा संबंधी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। ◾आंगनवाड़ी भवन:- बिलवास की जर्जर आंगनवाड़ी भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई कर नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ◾जल जीवन मिशन:- जल जीवन मिशन के अधिकारियों को *दो दिन में टामोटी क्षेत्र के सभी गांवों का भ्रमण* कर पेयजल योजना का गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और सभी गांवों में *हर घर तक नल पाइपलाइन से पहुंचाने के निर्देश दिए। ◾जल चौपाल एवं विभागीय जानकारी:- जल चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण व जल संचय के लिए समझाइश दी गई। पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे जल चौपाल में टामोटी और आसपास के क्षेत्र के गांवों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 42 लिखित आवेदन । कलेक्टर ने समय सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करने का दिलाया विश्वास। इस मौके पर वन मंडल अधिकारी श्री एस के ऑटोदे, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बीएस कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना शाहिद जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme