Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

कलेक्टर ने मनासा में यूरिया वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Nov 2023, 11:25 AM
शेयर करें ➦
W f X

कलेक्टर ने मनासा में यूरिया वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरूवार को मनासा में डबल लाक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक यूरिया वितरण की व्यवस्थाे का जायजा लिया। कलेक्टर श्री जैन ने मनासा में डबल लाक केंद्र एवं उर्वरक विक्रय केंद्र का निरीक्षण कर यूरिया की उपलब्धाता का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में उर्वरक की कोई दिक्कत नहीं है। सभी सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसी भी सोसायटी में 10 मैट्रीक टन से कम स्टाक ना रहे। उर्वरक का स्टाक खत्म होने के पूर्व ही सोसायटी में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर श्री जैन ने डबल लाक केंद्र मनासा के स्टाक का अवलोकन किया और अब तक किसानों को वितरित किए गए यूरिया की मात्रा की जानकारी ली। निरीक्षण दौरान पर्याप्त मात्रा में यूरिया व अन्यक उर्वरक का स्टाक पाया गया। इस मौके पर तहसीलदार  बी.एल. मकवाना एवं उप संचालक कृषि भगवानसिह अर्गल व अन्य अधिकारी उपस्थि‍त थे।

 

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X