Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Posted on July 21, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 117 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में धोकलखेड़ा के कवरलाल ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने, नयागांव के सत्तू धाकड़ ने गौचर भूमि एवं नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाने, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमार ने निजी भूमि पर जबरन रास्ता निकालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा दुधलाई की रुकमणबाई ने अपनी भूमि पर कब्जा एवं विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आरबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नीमच के छात्र पुष्कर अहिरवार ने लंबित छात्रवृत्ति स्वीकृत कराने, बघाना के यूनुस कुरैशी ने पुत्र द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में कार्रवाई करने तथा कंजार्डा की अन्नुबाई ने अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बरथून के अनिरुद्ध बैरागी ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर मंदिर भूमि पर पुनः अतिक्रमण किए जाने, देवरी पड़दा के प्रहलाद सिंह बंजारा ने सरपंच पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा स्कीम क्रमांक-9, नीमच की मीना सोलंकी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त आंत्री बुजुर्ग के ओमप्रकाश, हरकियाखाल के गजेंद्र कुमावत, जाट के मोहम्मद मुबारिक, नीमच केंट के ख्यालीराम, नीमच सिटी के दिलीप कुमार, नयागांव के दिनेश एवं राजू धाकड़, नीमच के अनुराग जोशी, कुकड़ेश्वर की ललिता तंबोली, कंजार्डा के मदनलाल सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme