Ad Ad
Ad Ad

कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं, रामपुरा, कुकडेश्वर महा जनसंपर्क में उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 16 Nov 2023, 08:18 AM
शेयर करें ➦
W f X
कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं, रामपुरा, कुकडेश्वर महा जनसंपर्क में उमड़ा जन सैलाब

कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं, रामपुरा, कुकडेश्वर महा जनसंपर्क में उमड़ा जन सैलाब

मनासा। रामपुरा और कुकडेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध (माधव) मारू के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओें में जोेश भरा था। जगह जगह पुष्ववर्षा से मारू का स्वागत किया जा रहा है। तो युवा कार्यकर्ता विकास का पहिया माधव भैया का नारा लगाते चल रहे थे। युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का यह जोश भाजपा को जीत की बढत बढ़ा रहा है।

श्री मारू ने कहा मैं आप को विश्वास दिलाना चाहता हूं, कि आपके जनप्रतिनिधि के रूप में मैं क्षेत्र के विकास हेतु सदैव संकल्पित रहूंगा एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ आप की सेवा में सदा सर्वदा समर्पित रहूंगा।

कल कुकडेश्वर और रामपुरा ने अभूूत पूर्व स्वागत अभिनंदन किया। उसका मै आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा। बुजुर्गों, युवा साथियो, लाड़ली बहना, पार्टी कार्यकर्ता का आशीर्वाद है, तो जीत सुनिश्चित ही होगी।

आप सभी के अपार स्नेह समर्थन और आशीर्वाद के लिए पुनः धन्यवाद आभार। आपका यह स्नेह 17 नवम्बर को कमल के निशान वाला बटन दबाकर भाजपा का विजय बनाएगा। रामपुराव कुकडेश्वर के साथ ही श्री मारू ने आनंदीनपुरा, खेतपालिया, पीपल्दा पठार, माताजी की खेड़ी, जमालजपुरा और भदाना में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से जनसंवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X