Ad Ad
Ad Ad

उमरावसिंह गुर्जर नीमच विधानसभा उम्मीदवार घोषित, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 20 Oct 2023, 12:35 PM
शेयर करें ➦
W f X
उमरावसिंह गुर्जर नीमच विधानसभा उम्मीदवार घोषित, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

नीमच। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 88 उम्मीदवारो की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद नीमच विधानसभा 229 से उमरावसिंह गुर्जर पर भरोसा जताते हुए श्री गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके बाद लिस्ट में नीमच व जावद के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। जिसमे नीमच उमराव समर्थकों व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वही आज शुक्रवार को टिकिट मिलने के बाद उमरावसिंह गुर्जर ने साँवरिया सेठ के दर्शन किए व नीमच के समीप ग्राम डुंगलावदा में स्थित मंशापूरी बालाजी मंदिर पहुंचे दर्शन किए। साथ ही उमरावसिंह गुर्जर के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में मौजूद रहकर श्री गुर्जर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। और विशाल वाहन रैली के रूप में कनावटी से होते हुए ग्वालटोली, डाकबंगला, अम्बेडकर सर्कल पहुँचे जहाँ अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद उमरावसिंह गुर्जर गांधी भवन पहुंचे। उमराव समर्थकों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X