Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

आज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं… अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

Posted on August 28, 2026

Supriya Sule On Raksha Bandhan: सुप्रिया सूले ने अपने पोस्ट में लिखा- आज रक्षाबंधन है, लेकिन इस बार आप हमारे साथ नहीं हैं. यह एहसास मेरे दिल को बहुत बेचैन कर रहा है. सात महीने पहले की वह भयानक सुबह और आपका अचानक चले जाना आज भी एक ऐसा सच है, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है.

बचपन की यादें आज भी साथ हैं बचपन से साथ बड़े होना, हमारी छोटी-बड़ी लड़ाइयां, एक-दूसरे के लिए प्यार और एक-दूसरे पर गर्व महसूस करना-यही हमारे रिश्ते की सबसे खूबसूरत नींव थी. आपके साथ बिताया हर पल आज भी यादों में उतना ही जीवंत है. अब भी लगता है, आप अचानक सामने आ जाएंगे आज भी कभी-कभी ऐसा लगता है कि आप अचानक कहीं से आ जाएंगे.

मैं आपको राखी बांधूंगी, आप अपनी बहनों के साथ हंसी-मजाक करेंगे और घर फिर से पहले की तरह खुशियों से भर जाएगा. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती आपके जाने से जो खालीपन आया है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता. आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी और आपका प्यार हर मुश्किल घड़ी में हमें संभालता रहेगा.

जहां भी हों, आपका आशीर्वाद बना रहे दादा, आप जहां भी हों, आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे. इस रक्षाबंधन पर आपकी बहुत याद आ रही है. आप हमारे बीच भले ही नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों और यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे. विमान हादसे में हुआ था अजित पवार का निधन अजित पवार का 28 जनवरी 2026 की सुबह पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में निधन हो गया था.

उनका लीयरजेट 45 विमान (VT-SSK) लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे. वह जिला पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे.

अजित पवार महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और विभिन्न सरकारों में छह बार उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे थे. Also Read: Nepal Flash Flood: बुलडोजर बना जिंदगी का सहारा, मलबे में फंसी बुजुर्ग महिला को ऐसे बचाया, Video.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme