Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, डॉ श्यामा प्रसाद की प्रतिमा के चबूतरे पर तोड़फोड़, तनाव

Posted on July 5, 2026

खास बातें भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला आधी रात को सब्बल-फावड़े से नामपट्ट भी तोड़ा भाजयुमो ने थाने में की शिकायत सोमवार को कोलकाता आ रहे अमित शाह अमित शाह का पूरा कार्यक्रम अमित शाह की यात्रा में खलल डाल सकती है वर्षा कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट Bengal Political Tension: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कोलकाता दौरे से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी में राजनीतिक तनाव फैल गया है.

भारतीय जनसंघ के संस्थापक भारत केसरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उत्तर कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट स्थित राममोहन लाइब्रेरी के सामने एक ऐसी घटना हुई, जिसने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तनाव बढ़ा दिया है. भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला सुकिया स्ट्रीट में सोमवार को स्थापित होने वाली डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल मुखर्जी (गोपाल पाठा) की प्रस्तावित प्रतिमाओं के नवनिर्मित चबूतरे को देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोला है. आधी रात को सब्बल-फावड़े से नामपट्ट भी तोड़ा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तैयार कराये गये इस स्मारक स्थल पर नामपट्ट लगाने वाले हिस्से को सब्बल-फावड़े से पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:45 बजे तक मजदूरों ने संगमरमर लगाने का काम पूरा किया था.

आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने भारी औजारों (सब्बल या फावड़े) से पूरे ढांचे को तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव है. इसे भी पढ़ें : अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में, नदिया पुलिस हाई अलर्ट भाजयुमो ने थाने में की शिकायत भाजपा युवा मोर्चा ने अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में इस सुनियोजित साजिश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और ट्रैफिक सिग्नलों की रिकॉर्डिंग खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Bengal Political Tension: सोमवार को कोलकाता आ रहे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं.

भाजपा इसे बंगाल में अपने वैचारिक अभियान का एक बड़ा हिस्सा मान रही है. वह यहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे. वह सोमवार को दोपहर में स्पेशल फ्लाइट से कोलकाता पहुंचेंगे. अमित शाह का पूरा कार्यक्रम शाम 4:20 बजे : भवानीपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक आवास का दौरा करेंगे.

भारत केसरी डॉ मुखर्जी को वहां श्रद्धांजलि देंगे. शाम 4:50 बजे : न्यूटाउन स्थित इको पार्क पहुंचेंगे, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रस्तावित प्रतिमा का भूमि पूजन करेंगे. शाम 7:00 बजे : विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक और वैचारिक समारोह में शामिल होंगे.

शाम 7:20 बजे : दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. अमित शाह की यात्रा में खलल डाल सकती है वर्षा अमित शाह के दौरे में वर्षा खलल डाल सकती है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में बहुत अधिक वर्षा (Heavy Rainfall Alert) की चेतावनी जारी की गयी है. इसे भी पढ़ें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास CAA पर आज बंगाल का भ्रम दूर करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कोलकाता में करेंगे रैली बंगाल में अमित शाह का सुपर मंडे, गंगासागर में डुबकी और कपिल मुनि के दर्शन के बाद बेहाला में करेंगे मेगा रोड शो अमित शाह जी, बंगाल आ रहे हैं तो मछली-भात जरूर खाइयेगा, 15 दिन के प्रवास पर TMC ने कसा तंज.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme