Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें- श्री बी.एस.कलेश

Posted on April 13, 2026

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिले में दर्ज प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिये विभिन्न दस्तावेजों की प्रक्रिया की पूर्ति हेतु संबंधित सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें, ताकि प्रकरणों की स्वीकृति एवं राहत राशि का समय-सीमा में पीड़ित को भुगतान किया जा सके। पुलिस विभाग द्वारा दर्ज अपराधों में गिरफ्तारी तथा जाति प्रमाण प्रमाण पत्रों के अभाव में लंबित अपराधों को निराकृत करने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। अन्य जिलों को प्रेषित प्रकरणों में भुगतान की जानकारी प्राप्त करें। यह निर्देश सोमवार को एडीएम नीमच के कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में ए.डी.एम.श्री बी.एस.कलेश ने दिये हैं। बैठक के प्रारंभ में श्री राकेश कुमार राठौर ने राहत प्रकरणों में विभाग स्तर पर की गई कार्यवाही से अवगत कराया। अशासकीय सदस्य श्री अनूप व्यास ने बताया, कि अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य अपराध दर्ज एक व्यक्ति नीमच नगर पालिका में दैनि‍क वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुईहै। उन्‍होने कार्यवाही करने का सुझाव दिया। बैठक में अशासकीय सदस्य श्री रतनलाल मालावत, श्री हेमन्त हरित, श्री अशोक जोशी, श्री अनूप व्यास, कृषि विभाग के श्री दिनेश मंडलोई, जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री जगदीश चौहान, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री पारस मित्तल एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के अन्त में श्री राकेश कुमार राठौर जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग नीमच ने आभार व्‍यक्‍त किया। उक्‍त जानकारी जिला संयोजक श्री राकेश कुमार राठौर ने दी है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme