नीमच

विजय दशमी पर पुलिस लाइन में हुई शस्त्रपूजा

नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयदशमी के शुभ पर्व पर नीमच पुलिस लाइन में एसपी व कलेक्टर ने शस्त्र पूजा की। विद्वान पंडित द्वारा मंत्रोच्चार कर शस्त्रों व वाहनों की पूजा करवाई। सर्वप्रथम शस्त्रों को तिलक कर यज्ञ में आहुति दी गई। और शस्त्र पूजा के बाद कद्दू रूपी बलि देकर माताजी को प्रसन्न किया गया। जिसके बाद एसपी व कलेक्टर ने हर्ष फायर किया। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एडीएम नेहा मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button