नीमच

 प्रकोष्ठ मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता के घर-घर पहुंचे -पवन पाटीदार, 13 मंडल 16 प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक संपन्न

प्रकोष्ठ मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता के घर-घर पहुंचे -पवन पाटीदार, 13 मंडल 16 प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक संपन्न

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई से जुड़े सभी मंडल एवं प्रकोष्ठों की सामूहिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को हुई जो शाम 4 बजे तक चली। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि भाजपा मंडल एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के घर-घर द्वार पहुंचकर उनसे सघन जनसंपर्क करें और विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों से उनको अवगत कराए।

सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के दो पहिया वाहनों की जानकारी अपने-अपने संबंधित संगठन पदाधिकारी को शीघ्र भेजें। और आगामी 17 नवंबर को आयोजित मतदान में का प्रत्याशी विधायक दिलीप सिंह परिहार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि चुनाव एक युद्ध के मैदान है इसमें जनसंपर्क ही सफलता का परिचायक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना अलग महत्व होता है सभी में कोई ना कोई गुण होता है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना से चुनाव संचालन में सहयोग प्रदान करें तो सफलता हमारे कदमों में होगी। सभी प्रकोष्ठों के एवं मंडल के पदाधिकारी जो कार्यकर्ता नहीं जुड़ पा रहा है उन्हें जोड़ने के लिए प्रयत्न करें उनसे संपर्क करें।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, हेमंत हरित, सुखलाल पंवार, बडौदा नगर निगम की पार्षद श्रीमती कंचन बहन राय, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल, बंशीलाल राठौर ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी, पुष्कर चौहान, शुभम शर्मा, मदनलाल धनगर, पवन भील, पवन बैरागी, रामेश्वर धनगर ,मदनलाल धनगर, विनीत सेठिया, देवी लाल पटेल, दौलत चारण, धनसिंह कैथवास, गोटू अजमेरा, हितेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी प्रकोष्ठ एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button