नीमच

पानी की बर्बादी रोकने 20 दिसम्बर तक नल में टोटी अवश्य लगाये- श्रीमती चौपड़ा, Good Approach

20 दिसम्बर तक नल में टोटी नहीं लगी तो कटेगा चालान

नपाध्यक्ष व जलकल सभापति की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न

नीमच। पानी की बर्बादी रोकने नल में टोटी अवश्य लगाये, 20 दिसम्बर तक नल में टोटी नहीं लगी तो कटेगा चालान
पानी की बर्बादी रोकने नल में टोटी अवश्य लगाये, नपाध्यक्ष व जलकल सभापति की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न।

पानी की बर्बादी रोकने शहर में पानी का अपव्यय रोकने व जल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिये नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से 21 जनवरी, 2024 तक टोटी लगाओ अभियान चलाया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत जिस नल संयोजन में 20 दिसम्बर, 2023 के बाद टोटी लगी हुई नहीं पाई जाती है तो उस नल संयोजनधारी का 250 रूपये का चालान बनाकर नपा द्वारा टोटी लगाई जावेगी।

 

पानी की बर्बादी रोकने नल में टोटी अवश्य लगाये- श्रीमती चौपड़ा

पानी की बर्बादी रोकने उपरोक्त निर्णय नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गौरव चौपड़ा व मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ तथा जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित जलकल अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक मे लिया गया। पानी की बर्बादी नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने शहरवासियों से पेयजल की बर्बादी को रोकने व शहर की जल वितरण व्यवस्था में सहयोग का अनुरोध करते हुए 20 दिसम्बर, 2023 तक अपने नल संयोजन में आवश्यक रूप से टोटी लगाकर चालानी कार्यवाही से बचने की बात कही है।

पानी का अपव्यय
सोमवार 11 दिसम्बर को दोपहर 3.00 बजे नगरपालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में टोटी लगाओ अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल एवं कार्यालय अधिक्षक जमनालाल पाटीदार द्वारा बैठक में उपस्थित कर्मचारियों से इस अभियान के दौरान आने वाली संभावित परेशानियों पर चर्चा कर समस्या निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है, कि वर्तमान मे जाजू सागर बांध में काफी कम पानी की स्थिति को देखते हुए पानी की बर्बादी को रोकना अति आवश्यक है और इसके लिए शहर के सभी नल संयोजनों में टोटी लगाना अनिर्वाय किया जावे।
इस हेतु नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से 21 जनवरी, 2024 तक टोटी लगाओ अभियान प्रारंभ करने का सुझाव दिया।

पानी की बर्बादी रोकने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 दिसम्बर, 2023 तक शहर के नागरिक अपने नलों में टोटीयां नहीं लगाते हैं तो दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 से नपा की 6 टीम अलग- अलग वार्ड मे भ्रमण कर जिस नल में टोटी नहीं लगी पाई जाने पर उस नल संयोजनधारी का 250 रूपये का चालान बनायेगी। इस पर जलकल सभापति श्रीमती जायसवाल ने बताया कि 250 रूपये के चालान में नल की टोटी की राशि भी सम्मिलित रहेगी। नपा कर्मचारी चालान बनाकर 250 रूपये प्राप्त कर मौके पर ही रसीद प्रदान करेगें व नल मे टोटी लगायेंगे। श्रीमती जायसवाल ने इस अभियान हेतु गठीत दल में बी.टी.एल. कम्पनी के कर्मचारियों को भी शामिल करने की बात कही

यह भी पढ़ें : नपा ने की अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही अम्बेडकर कॉलोनी सहित क्र.2 में चली जेसीबी दी गई हिदायत

#पानी की बर्बादी रोकने,#पानी की बर्बादी रोकने,#पानी की बर्बादी रोकने

Related Articles

Back to top button