नीमच

पत्नी से विवाद में पति ने गटका कीटनाशक हालत गंभीर Oh My God

पत्नी से विवाद में पति ने गटका कीटनाशक हालत गंभीर

जीरन। पत्नी से विवाद में पति ने गटका कीटनाशक, हालत गंभीर। जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चैनपुरा में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। पहले परिजन स्थानीय अस्पताल व बाद में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पति का उपचार जारी है। राकेश पिता मन्नालाल मीणा 27 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुरा ने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया।

इसे गंभीर अवस्था में नीमच जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि राकेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते राकेश ने कीटनाशक का सेवन किया है इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया है

यह भी पढ़ें : नीमच रोड पर हुआ हादसा खाई में गिरी कार, बाइक चालक की मौत

 

Related Articles

Back to top button