न्यूज़

ओंकारेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ओंकारेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ओंकारेश्वर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,अब चुनाव के बाद आराम के मूड में दिखाई दे रहे हैं वही धार्मिक दृष्टिकोण से वह धार्मिक यात्रा कर रहे हैं इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ आज गुरुवार को ओंकारेश्वर स्थित मां नर्मदा के तट पर मौजूद भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुँचे।

जहां शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ ओंकार महाराज के दर्शन कर पूजन पाठ किया अब जैसे-जैसे चुनाव मतगणना की तिथि पास आ रही है वैसे ही कई बड़े नेता भगवान के दरबार में अपनी हाजिरी दर्ज कर रहे हैं वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओम्कारेश्वर दर्शन करने के बाद उनको मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान भोलेनाथ की फ़ोटो भेंट की वही प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए थे चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की टीम नजर आ रही थी वही मुख्यमंत्री के साथ मांधाता विधानसभा व खण्डवा जिले के तमाम नेता भी एकत्रित रहे।

Related Articles

Back to top button