वायरल हो रहे इस वीडियो में एक किसान गधे की पीठ पर उल्टा लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. उसके हाथ में एक फावड़ा (कुदाल) है. गधा जैसे-जैसे खेत में आगे बढ़ता है, किसान उसकी पीठ पर लेटे-लेटे ही जमीन पर फावड़ा चलाता जाता है. खेती-किसानी में गधे का ऐसा अनोखा और ‘अत्याधुनिक’ इस्तेमाल आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा! यूजर्स बोले- “यह तो कमाल का आइडिया है” गधे को सबसे मेहनती जानवर माना जाता है, जिससे अमूमन बोझा ढोने का काम लिया जाता है.
लेकिन इस किसान ने जिस ‘देसी जुगाड़’ से गधे का इस्तेमाल किया है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. View on Instagram इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘Rai Zafar Kharal’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 32 लाख (3.2 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 30 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं.
कमेंट सेक्शन में लोग लगातार हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- “वाह! यह तो वाकई कमाल का आइडिया है.”.

