नीमच, 11 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभान्वित होकर ग्राम मालखेड़ा निवासी श्री अरविंद मेघवाल ने अपना किराना व्यवसाय शुरू किया है। पहले वे एक अन्य व्यापारी के यहां काम करते थे, जहां उन्हें कम वेतन मिलता था। समाचार पत्रों के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन किया।श्री अरविंद मेघवाल ने बताया कि उन्हें यूनियन बैंक, शाखा नीमच से योजना के अंतर्गत 7 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने किराना सामग्री खरीदकर मेसर्स श्री द्वारिका किराना एंड जनरल स्टोर शुरू किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस व्यवसाय से उन्हें 2 लाख 50 हजार रुपये सालाना आय प्राप्त हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं शत-प्रतिशत सीजीटीएमएसई शुल्क की प्रतिपूर्ति का लाभ भी उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग से मिल रहा है। उनके व्यवसाय से 2 लोगों को रोजगार भी मिला है।श्री अरविंद मेघवाल ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

