Ad Ad
Ad Ad

Video : 5 रुपये बचाने के लिए पैदल जाते थे पिता, बेटे ने पहली बार कराई वंदे भारत की सैर…भावुक कर देगी ये कहानी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Aug 2026, 05:31 AM
शेयर करें ➦
W f X
Video : 5 रुपये बचाने के लिए पैदल जाते थे पिता, बेटे ने पहली बार कराई वंदे भारत की सैर...भावुक कर देगी ये कहानी

Video : सोशल मीडिया पर ‘भुक्खड़ मुसाफिर’ नाम से मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर श्रीकांत और नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में 80 वर्षीय पिता पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करते नजर आते हैं. लेकिन इस वीडियो को खास बनाने वाली सिर्फ ट्रेन की यात्रा नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावुक कहानी है.

वीडियो में लिखा है कि पापा 5 रुपये का रिक्शा किराया बचाने के लिए रोज पैदल ऑफिस जाया करते थे. आज जब भी मौका मिलता है, मैं वही 5 रुपये और उससे कहीं ज्यादा खर्च करना चाहता हूं, ताकि उन्हें वह आराम और खुशियां मिल सकें, जिनसे उन्होंने हमारी खातिर समझौता किया था.

View on Instagram वीडियो में बुजुर्ग पिता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते दिखते हैं. ट्रेन आने के बाद वह मुस्कुराते हुए अपनी सीट पर बैठते हैं और खिड़की से बाहर का नजारा देखते हुए सफर का आनंद लेते हैं. उनके चेहरे की खुशी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सैकड़ों लोगों ने भावुक होकर अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि आज बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता के वर्षों के त्याग और संघर्ष का सबसे बड़ा योगदान होता है. कुछ लोगों ने इसे “सफलता की असली परिभाषा” बताया, जबकि कई लोगों ने लिखा कि हर बेटे-बेटी को अपने माता-पिता को ऐसी खुशियां देने की कोशिश करनी चाहिए..

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X