Ad Ad
Ad Ad

स्वामित्व योजना के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 30 Oct 2026, 02:10 PM
शेयर करें ➦
W f X
स्वामित्व योजना के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जावद विकासखंड की तहसील सिंगोली अंतर्गत ग्राम पंचायत ताल में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण आबादी क्षेत्र की संपत्तियों की चतुर्सीमा के सत्यापन, सीमांकन एवं अभिलेख तैयार करने की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से शेष कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कर पंजीयन एवं रजिस्ट्री संबंधी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। शेष पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने पंजीयन कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यकता के अनुसार शिविर आयोजित करने तथा ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें पंजीयन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को सड़क निर्माण एवं मरम्मत, बस स्टैंड, पात्र हितग्राहियों को पेंशन का लाभ दिलाने तथा आवास संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। संपत्ति के वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराने में सहायक है स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में स्थित मकानों एवं भूखंडों का आधुनिक ड्रोन तकनीक से सर्वेक्षण कर संपत्ति संबंधी अभिलेख तैयार किए जाते हैं। इसके माध्यम से पात्र ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व संबंधी वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। इन दस्तावेजों से संपत्ति पर उनके अधिकारों का प्रमाण मिलता है तथा नियमानुसार बैंक ऋण सहित अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। योजना के क्रियान्वयन में डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए पंजीयन, अभिलेख संधारण एवं सत्यापन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इसके लिए सारा ऐप एवं संपदा 2.0 जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है, जिससे संपत्ति संबंधी अभिलेखों के संधारण एवं पंजीयन कार्य में सुविधा मिल रही है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू,तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X