प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे एवं फुटकर व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत प्राप्त ऋण से हितग्राही अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहे हैं। मनासा तहसील निवासी श्री कैलाश कछावा फूलों से माला बनाने का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने नगर पंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया, जिसे स्वीकृत कर उन्हें ऋण राशि प्राप्त हुई। श्री कछावा ने बताया कि ऋण से मिली राशि से उन्होंने फूलों की माला बनाने के व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री जुटाई और व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिली। इससे उनके व्यवसाय में वृद्धि हुई और आय बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया। योजना से मिले सहयोग ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया तथा छोटे व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर प्रदान किया। श्री कैलाश कछावा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)


