Ad Ad
Ad Ad

सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 1 से 12 अक्टूबर तक होंगे सेवा और जन-जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 01 Oct 2026, 02:04 PM
शेयर करें ➦
W f X

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 1 से 12 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए विभागवार कार्यक्रम निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को अंगदान संकल्प अभियान से होगी। 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, सीपीआर ड्राइव, स्वच्छता ही सेवा, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग तथा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही 2 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर, 4 अक्टूबर को अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण, 5 अक्टूबर को आंगनवाड़ी गोद लेने, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, योग-ध्यान, नशामुक्त भारत तथा जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां होंगी। 6 अक्टूबर को नेत्र शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता, 8 अक्टूबर को साइबर सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सहयोग, 9 अक्टूबर को फिट इंडिया खेल सत्र एवं वृक्षारोपण, 10 अक्टूबर को करियर काउंसलिंग एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सामग्री वितरण तथा 12 अक्टूबर को लोकल फॉर लोकल सहयोग गतिविधि आयोजित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देना और सेवा के प्रति सामाजिक दायित्व की भावना को सशक्त करना है।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X