Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नीमच के अंशुल नागदा ने जीता स्वर्ण पदक

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Sep 2026, 10:09 AM
शेयर करें ➦
W f X

70वीं राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाड़ी अंशुल नागदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 सितंबर 2026 तक सीहोर के खेल परिसर में किया गया था। प्रतियोगिता में नीमच जिले के चार खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इनमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नीमच में अध्ययनरत ग्राम कोटड़ी ईस्तमुरार निवासी अंशुल, पिता श्री देवीलाल नागदा ने 98 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतकर अंशुल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंफाल (मणिपुर) में आयोजित होगी। अंशुल की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऐश्वर्या मुंद्रा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंशुल के प्रशिक्षक श्री वेंकटेश जाट, पीटीआई, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ईस्तमुरार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X