Mumbai Rain Warning: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे में जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने से जनजीवन प्रभावित है. बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि IMD ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है..

