Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने दुग्ध सहकारी समिति का किया निरीक्षण

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 10 Oct 2026, 12:19 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने दुग्ध सहकारी समिति का किया निरीक्षण

। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग स्थित दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति की संचालन व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान समिति के ऑपरेटर श्री रामनारायण कारपेंटर ने बताया कि सांची के माध्यम से समिति को 4 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। समिति के संचालन से उन्हें प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय हो रही है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि सहित अन्य संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने दुग्ध व्यवसाय से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए समिति की आवश्यकताओं की जानकारी ली और प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने किसानों को पारंपरिक कृषि के साथ आय के अन्य स्रोत विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम मनासा श्रीमती मयूरी जोक, उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री ए.आर. धाकड़, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X